
अहमदाबाद. गुजरात के पोरबंदर तट पर कराची से आ रही नाव के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि नाव में चार आतंकी सवार थे, जिनमें से दो धमाके से पूर्व समंदर में कूद गए थे। अब कोस्ट गार्ड उनकी तलाश में जुटे हैं।
इस बीच, कोस्ट गार्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया है कि नाव में सवार लोग मछुवारे नहीं थे। उन्होंने टीशर्ट और हॉफ पेंट पहन रखी थी।
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक, जिस बोट में विस्फोट हुआ था, उसमें सवार चार आतंकियों में से दो को लाइफ जैकेट के साथ समंदर में कूदते देखा गया।
पोरबंदर पोर्ट से 350 किलोमीटर दूर दो पाकिस्तानी नावें थीं। एक नाव में विस्फोट हुआ लेकिन दूसरी नाव पाकिस्तान की तरफ चली गई। अब भारतीय कोस्ट गार्ड्स कोशिश कर रहे हैं कि दूसरी नाव के लोकेशन का पता लगाया जा सके।