• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UCC in Gujarat: गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी, कमेटी का ऐलान आज ही संभव

UCC in Gujarat: यूनिफॉर्म सिविल कोड भाजपा के लिए बड़ा मुद्दा रहा है। जानकारों के मुताबिक, यदि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होता है तो यह भाजपा के लि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 29 Oct 2022 12:23:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Oct 2022 12:33:32 PM (IST)
UCC in Gujarat: गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी, कमेटी का ऐलान आज ही संभव

UCC in Gujarat: गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले बड़ी खबर यह है कि गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जा सकता है। राज्य सरकार की आज होने वाले कैबिनेट बैठक में इस पर मंथन होगा। दिन में गृह मंत्री हर्ष संघवी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और माना जा रहा है कि इस दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मंथन के लिए कमेटी के गठन का ऐलान कर दिया जाएगा। रिटायर जज इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस तरह यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला गुजरात पहला राज्य बन सकता है। इससे पहले उत्तराखंड पहला राज्य है जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड भाजपा के लिए बड़ा मुद्दा रहा है। जानकारों के मुताबिक, यदि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होता है तो यह भाजपा के लिए चुनावी लिहाज से बहुत फायदेमंद होगा।

भाजपा के एजेंडे में यूनिफॉर्म सिविल कोड

राम मंदिर की तर्ज पर यूनिफॉर्म सिविल कोड शुरू से भाजपा के एजेंडे में रहा है। भाजपा इसके पक्ष में रही है कि देश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए। धर्म के आधार पर अलग-अलग व्यवस्था न हो। शादी, तलाक और संपत्ति जैसे मुद्दों पर एक जैसी व्यवस्था हो।


naidunia_image

गुजरात में कब होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान

गुजरात में किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है और माना जा रहा है कि अगले महीने की पहली या दूसरी तारीख को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान कर सकता है। भाजपा इसे पहले ही यूनिफॉर्म सिविल कोड पर फैसला लेना चाहती है। इस तरह भाजपा गुजरात चुनाव में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर चुकी है। यह मुद्दा लेकर पार्टी के नेता मतदाताओं के पास जाएंगे और हर बड़ा वादा निभाने की बात दोहराएगे।