
Udaipur Tailor Beheading: राजस्थान के उदयपुर शहर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या अब तक लोगों के जेहन में है। वहीं कन्हैया लाल का परिवार तो अब तक सदमे से उबर नहीं पाया है। ताजा खबर यह है कि अब कन्हैया लाल बेटे यश का बयान सामने आया है। यश ने कहा है कि जब तक दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती है, वो पैर में चप्पल नहीं पहनेगा। पिता के निधन के बाद से वह नंगे पैर ही घुम रहा है। यश ने कहा है कि वह अब तक घटनाक्रम को भूला नहीं पाया है। बता दें, कन्हैया लाल की इसी साल 28 जून को हत्या कर दी गई थी।
कन्हैया लाल की हत्या भारत में सर तन से जुदा सोच की पहली वारदात थी। कन्हैला लाल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पोस्ट किया था। इससे खफा होकर रियाज़ अख्तरी और ग़ौस मोहम्मद ने कन्हैया लाल की दुकान में जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी। खबर आग की तरह पूरे देश में फैल गई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया। बाद में केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा गया। मामले में एनआईए की जांच जारी है। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें, राजस्थान कैबिनेट ने कन्हैया लाल के बेटों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा था कि कैबिनेट ने कन्हैया लाल तेली के पुत्र यश तेली और तरुण तेली को सरकारी सेवा में नियुक्त करने का फैसला किया है।