• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uma Bharti in Ayodhya: अयोध्या पहुंचते ही बीमार हुईं उमा भारती, दवा का भी नहींं हो रहा असर

Uma Bharti in Ayodhya: राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रहीं उमा भारती ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, भोपाल से 17 तारीख को चली और 18 की सुबह लखनऊ में उत...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 21 Jan 2024 08:24:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jan 2024 08:27:36 AM (IST)
Uma Bharti in Ayodhya: अयोध्या पहुंचते ही बीमार हुईं उमा भारती, दवा का भी नहींं हो रहा असर
राम मंदिर आंदोलन में उमा भारती की अहम भूमिका रही है।

HighLights

  1. प्राण प्रतिष्ठा के लिए उमा भारती को भी भेजा गया था विशेष आमंत्रण
  2. भोपाल से लखनऊ और फिर अयोध्या पहुंचने पर ही बिगड़ी तबीयत
  3. कड़ाके की ठंड के कारण बुखार पर नहीं हो रहा दवा का असर

एजेंसी, अयोध्या। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। हालांकि उनकी तबीयत खराब है। तेज बुखार पर दवा का भी असर नहीं हो रही है।

यही कारण है कि उमा भारती अब तक अयोध्या में किसी से नहीं मिली हैं। ना ही मीडिया में उनका कोई बयान आया है। खुद उमा भारती ने एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रहीं उमा भारती ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, भोपाल से 17 तारीख को चली और 18 की सुबह लखनऊ में उतरते ही जोर से बुखार आया। लखनऊ बहुत ठंडा है, इसीलिए 18 से लेकर 19 की शाम तक लखनऊ में ही रही, किसी से मिली नहीं।

फिर मन नहीं मानता था, इसलिए इसी स्थिति में अयोध्या आ गई। यहां बहुत ठंड है इसीलिए बुखार की स्थिति में भी दवाई खाने से परिवर्तन नहीं हो रहा, ठीक होने की स्थिति तक में किसी से मुलाकात नहीं कर सकती। सभी लोग मुझे क्षमा करें।


naidunia_image

उमा भारती ने आगे लिखा, ऐसी कड़ाके की ठंड में भी असंख्य महान आत्माएं, साधु संत, नर नारी अयोध्या में विचरण कर रहे हैं, सरकार की तरफ से व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रखी गई है लेकिन लोग तो राम भक्ति के आनंद में डूबे हुए हैं सब तरफ से सीताराम सीताराम या राम धुन ही सुनाई दे रही है। लगातार 500 साल तक चले किसी अभियान का ऐसा अद्भुत, गौरवपूर्ण एवं आनंदपूर्ण समारोप सृष्टि में कभी नहीं हुआ होगा।