• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

'BJP के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया अमित शाह का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए उनके इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी पा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 08:57:04 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 08:57:04 AM (IST)
'BJP के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया अमित शाह का बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया आई है
  2. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए पद से ऊपर राष्ट्रहित है
  3. उन्होंने पूरे नीट विवाद में निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए उनके इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत पद और महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर युवाओं व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री ने कहा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए युवाओं का भविष्य और देश का हित किसी भी पद से बड़ा है। धर्मेंद्र प्रधान जी का इस्तीफा इसी समर्पण और विचारधारा का उदाहरण है।"


पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी- अमित शाह

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश के छात्रों की भावनाओं को भली-भांति समझती है और परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और धांधली में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से नीट (NEET) परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों के साथ पूर्ण न्याय होगा।

यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्रालय संभालते ही प्रल्हाद जोशी का बड़ा बयान, पीएम मोदी के विश्वास पर खरा उतरने का किया वादा

गृह मंत्री ने की धर्मेंद्र प्रधान के कामों की तारीफ

शाह ने अपने संदेश में पूर्व शिक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख कार्यों को भी रेखांकित किया। प्रधान के कार्यकाल पर बात करते हुए शाह ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) को असरदार ढंग से लागू करने, पीएम श्री स्कूलों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने और इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच तालमेल बेहतर बनाने में उनके योगदान का जिक्र किया।