• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस गांव में सबके दोस्त हैं सांप, न तो काटते हैं, ना इनको मारा जाता है

300 साल का इतिहास गवाह है कि सांप के काटने से यहां किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 16 Jul 2018 05:57:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jul 2018 06:06:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इस गांव में सबके दोस्त हैं सांप, न तो काटते हैं, ना इनको मारा जाता है

सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। इंसान सांपों से डरते हैं और सांप भी इंसान को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन हरियाणा के रोहतक के एक गांव रोहेड़ा में सांप और इंसान एक दूसरे के साथ दोस्त की तरह रहते हैं। सांप को यहां मारा नहीं जाता और न ही यहां सांप के काटने से किसी की मौत होती है।

इस गांव में सांप को मारना महापाप है। इस गांव के सरपंच के मुताबिक करीब 300 साल पहले कुंडू गौत्र के बुजुर्ग गांव घोघडिया में आकर बसे थे। उसी समय एक महिला ने एक बच्चे का जन्म दिया। कहा जाता है कि उसी महिला के कोख से उसी समय एक सांप ने भी जन्म लिया था। महिला ने सांप का लालन पोषण अपने बच्चे की तरह किया था। भाद्र पद के चौथे दिन महिला खेतो में काम करने के लिए गई थी। उसने बेटे और सांप को पालने में सुला दिया। उस महिला का भाई उसके घर आया और अपनी बहन को घर पर न पाकर वह खेत में चला गया। खेत में सांप को और अपने भांजे को पालने में देखकर डर गया और सांप को मार दिया। सांप के मरने के बाद बच्चा भी मर गया।


महिला को जब यह पता चला तो वह गुस्से से भर गई और उसने रोते हुए अपने भाई से कहा कि तुमने सांप के साथ मेरे बेटे को भी मार डाला है। उसने अपने भाई से कहा कि तुम भविष्य में इस दिन कभी भी मेरे घर मत आना, क्योंकि इस दिन तुझे मेरे घर से अन्न-जल तक नहीं दिया जाएगा। तब से लेकर आज तक जिस दिन सांप किसी को काट लेता है तो उस दिन कुंडू गोत्र के लोग किसी मेहमान, आगंतुक अथवा भिखारी को भी खाना नहीं देते।

सरपंच बताते हैं कि 300 साल का इतिहास गवाह है कि सांप के काटने से यहां किसी की मृत्यु नहीं हुई है। नाग देव के मंदिर पर हर तीन साल के बाद भाद्र मास की पंचम को विशाल भंडारा लगाया जाता है, जिसमें उस दौरान पैदा हुए बच्चों को शामिल किया जाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।