
एजेंसी, बागपत। बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जैन समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़िया टूटने से श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। इस भगदड़ की स्थिति में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 40 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।
मामला सुबह 7 से 8 बजे के बीच का बताया जा रहा है। बागपत शहर से 20 किमी दूर बड़ौत तहसील में निर्वाण महोत्सव का कार्यक्रम हो रहा था। यहां 4 से 5 फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की मूर्ति को 65 फीट ऊंचे लकड़ी के मंच पर रखा गया था।
इस मंच पर श्रद्धालु सीढ़ियों के जरिए चढ़कर श्रद्धालु भगवान आदिनाथ को लड्डू चढ़ा रहे थे। इसी दौरान वजन ज्यादा होने से सीढ़ियां टूट गईं और श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

डीएम बागपत अस्मिता लाल ने कहा कि बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था। यहां एक लकड़ी का ढांचा ढह गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए। 20 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। 20 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 5 लोगों की मौत हो गई है।
#WATCH | Baghpat, Uttar Pradesh: DM Baghpat Asmita Lal says, "There was a Jain community program in Baraut. A wooden structure collapsed here, injuring about 40 people. 20 people were sent home after treatment, 20 people are still undergoing treatment. 5 people have died..." https://t.co/2Gix8vk7AH pic.twitter.com/7XDaYzIAig
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 28, 2025
कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने पर श्रद्धालु एक-दूसरे को रौंदते हुए आगे बढ़ने लगे, जिससे 70 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी है। मौके पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले पर रखकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

बागपत के बड़ौत में श्री दिंगबर जैन मंदिर भारत के सबसे पुराने जैन मंदिरों में से एक है। यह 650 साल पुराना है। इस मंदिर की कुल 7 वेदियों में अलग-अलग तीर्थंकरों की मूर्तियां बनी हुई हैं। इस मंदिर की जैन समाज में बहुत मान्यता है। निर्वाण महोत्सव में हजारों जैन समाज के लोग शामिल होते हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ