UP Board Exam Datasheet 2021: 8 मई से शुरू हो सकती हैं यूपी बोर्ड परीक्षा, नई डेटशीट जल्द ही होने वाली है जारी
UP Board Exam Datasheet 2021: यूपी बोर्ड ने नई डेटाशीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दी है। जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 07 Apr 2021 05:55:37 PM (IST)
Updated Date: Wed, 07 Apr 2021 06:23:33 PM (IST)

UP Board Exam Datasheet 2021: उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का आयोजन 8 मई से होने की संभावना है। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण एग्जाम टल गए हैं। यूपी बोर्ड ने नई डेट शीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दी है। सीएम के सहमति के बाद एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 अप्रैल से 14 मई तक होना था। पंचायत चुनाव के कारण एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया। इलेक्शन में स्कूल और कॉलेज मतदान केंद्र रहते हैं और टीचरों की चुनाव में ड्यूटी लगती है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की अपील पर बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार परीक्षा 8 मई से शुरू की जाएगी। जून के अंत तक परिणाम घोषित करने की योजना है। एग्जाम सेंटर्स पर व्यवस्थाएं पहले से तैयार है।
यूपी में माध्यमिक शिक्षा परिषद सबसे बड़ा परीक्षा बोर्ड है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 56,03,813 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल होंगे। जिसमें 12वीं के 29,94,312 और 10वीं के 26,09,501 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एग्जाम में 31,47,793 लड़के और 24,56,020 लड़कियां है। हाईस्कूल में 16,74,022 छात्र और 3,20,290 छात्राओं ने पंजीकृत कराया है। इंटरमीडिएट एग्जाम में 14,73,771 लड़के व 11,35,730 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।