• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कार्यकर्ताओं की मांग, अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ें राहुल गांधी', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी सीट से लड़ें।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 18 Aug 2023 05:23:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Aug 2023 08:33:01 PM (IST)
'कार्यकर्ताओं की मांग, अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ें राहुल गांधी', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान
'अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी' - अजय राय (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
  2. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया एलान
  3. 2019 में अमेठी से चुनाव हार गये थे राहुल गांधी

Lok Sabha Elections 2024: अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के बजाए अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ये बात कही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी वाड्रा चाहें तो वाराणसी से लड़ सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जान लगा देगा। अजय राय को एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को यूपी कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। बाद में अजय राय ने अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ताओं की मांग है।

#WATCH | UP Congress chief Ajay Rai on 2024 Lok Sabha elections, says, "Rahul Gandhi will contest from Amethi. Priyanka ji can contest from Varanasi if she wishes to do so..." pic.twitter.com/lfdp6tCP67

— ANI (@ANI) August 18, 2023

कांग्रेस की पारंपरिक सीट


अमेठी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट से संजय गांधी, पूर्व पीएम राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी भी अमेठी लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन साल 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। राहुल गांधी फिलहाल केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। फिलहाल योगी शासन की लोकप्रियता के दौर में अमेठी सीट राहुल गांधी के लिए कितनी मुफीद रहेगी, ये बता मुश्किल है।

कांग्रेस का यूपी पर फोकस

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर अहम फैसला लिया है। गुरुवार को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय को कमान सौंपी है। अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से की थी। इसके बाद वे लंबे समय तक सपा में भी रहे। उन्हें संगठन के मामले में भी मजबूत माना जाता है। कांग्रेस इसी क्षेत्र में कमजोर है और इसे दुरुस्त करने की कोशिश में जुटी है।