एजेंसी, लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने 61 हजार वोटों से बड़ी जीत हासिल की है। पहले रुझान से ही भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान ने सपा प्रत्याशी अजित प्रसाद पर बढ़त बनाई हुई थी। यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच नाक की लड़ाई बन गई थी। भाजपा ने इस जीत के साथ लोकसभा में अयोध्या की हार का बदला ले लिया है।
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से जीते अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद पर भरोसा जताया। भाजपा ने बीजेपी के चंद्रभान को मैदान में उतारा। चंद्रभान भी दलित वर्ग के पासी समाज से आते हैं।
मिल्कीपुर से सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद इनायत नगर का अपना ही बूथ नहीं बचा पाए। 17 राउंड की गिनती पूरी होने पर भाजपा 41,724 वोटों से आगे है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 87,328 व सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 45,604 मिले हैं।
13 राउंड की काउंटिंग में भाजपा जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। हर राउंड में भाजपा की सपा से लीड बढ़ रही है। भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 36810 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मिल्कीपुर में 30 में से 9 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा लगातार लीड बढ़ाए हुए है। भाजपा अब 25378 वोटों से आगे निकल गई है।
मिल्कीपुर में चार राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। 17000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं।
दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान सपा अजित प्रसाद से 6500 वोटों से आगे हो गए हैं।
#WATCH अयोध्या: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, "मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी। हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। भाजपा के गुंडे… pic.twitter.com/SxlKpuYzeJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी।
हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। इसके बावजूद भाजपा हारेगी। सपा का उम्मीदवार जीतेगा।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "दिल्ली में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, मिल्कीपुर में भी भाजपा जीत रही है। मैं दिल्ली और मिल्कीपुर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं... समाजवादी पार्टी जब भी हारती है तो बेबुनियाद आरोप लगाती है, प्रदेश… pic.twitter.com/Wt8SvMPFYw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। मिल्कीपुर में भी भाजपा जीत रही है। मैं दिल्ली और मिल्कीपुर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। समाजवादी पार्टी जब भी हारती है, तो बेबुनियाद आरोप लगाती है। प्रदेश की जनता यह बात भली-भांति जानती है।
मिल्कीपुर में उपचुनाव के रिजल्ट के रुझान में भाजपा आगे है। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा ने 3945 वोटों से बढ़त बना ली है।
#WATCH अयोध्या: अयोध्या SSP राजकरण नय्यर ने कहा, "मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना आज है, इसी क्रम में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं... सभी जोन में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है..." pic.twitter.com/wqO2qbP0L1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
अयोध्या SSP राजकरण नय्यर ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना आज है। इसी क्रम में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सभी जोन में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है।