• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के मंत्री ने रावण से की मोदी की तुलना

यूपी की सपा सरकार में एक मंत्री ने पीएम मोदी की तुलना रावण से कर दी है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 13 Oct 2016 09:38:28 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Oct 2016 09:40:52 AM (IST)
यूपी के मंत्री ने रावण से की मोदी की तुलना

लखनऊ। जहां एक तरफ देशभर में बुराई के प्रतिक रावण को जलाकर लोग बुराई पर अच्‍छाई की जीत का जश्‍न मना रहे हैं वहीं कुछ लोग देश के पीएम की तुलना रावण से कर रहे हैं। जेएनयू में छात्रों द्वारा पीएम मोदी का रावण की तरह पुतला जलाने की खबरों के बीच सूचना है कि यूपी की सपा सरकार में एक मंत्री ने पीएम मोदी की तुलना रावण से कर दी है।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार दशहरे के एक दिन बाद सपा में राज्‍यमंत्री का दर्जा प्राप्‍त मोहम्‍मद अब्‍बास ने कहा कि रावण पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाथा और हमारी केंद्र सरकार भी यही कर रही हैं। हालांकि उन्‍होंने पीएम का सीधे नाम नही लिया लेकिन कहा कि जिस तरह रावण की लंका में आम आदमी त्रस्‍त था वैसे ही आज आम आदमी नहीं अंबानी और अडानी को फायदा मिल रहा है।


सच्‍चा राम राज्‍य तो वो होता है जिसमें गरीबों का ख्‍याल रखा जाए। अब्‍बास से जब पूछा गया कि क्‍या वो पीएम की रावण से तुलना कर रहे हैं तो उन्‍होंने जवाब देते हुए कहा कि अगर हमारे सीएम को रावण कहा जाएगा तो आप क्‍या उम्‍मीद करते हैं की मोदी को राम बताएं। अब्‍बास यहीं नहीं रूके और उन्‍होंने रावण को महिलाओं का अपमान करने वाला बताकर पीएम को भी उसी श्रेणी में रख दिया।

मंत्री जी ने कहा कि शर्म की बात है पीएम लखनऊ में रावण मारने गए। रावण तो महिलाओं का सम्‍मान नहीं करता था लेकिन राम करते थे। जो महिलाओं का उत्‍पीड़न करता था उसे सब जानते हैं। पीएम का अप्रत्‍यक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को छोड़ रखा है, उनके आंसू भी जानते हैं कौन महिलाओं का सम्‍मान नहीं करता।