रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रोका राहुल गांधी का काफिला, कहा- कांग्रेस ने PM Modi की मां को गाली दी, मांफी मांगे
राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर विवाद छा गया है। यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की और आरोप लगाया कि कांग्रेस मंच से पीएम मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
Publish Date: Wed, 10 Sep 2025 11:59:13 AM (IST)
Updated Date: Wed, 10 Sep 2025 03:52:15 PM (IST)
राहुल गांधी के खिलाफ विरोध शुरू। (फोटो- एजेंसी)HighLights
- राहुल गांधी का रायबरेली दौरा विवादों में घिरा।
- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने काफिला रोकने की कोशिश।
- कांग्रेस मंच से पीएम मोदी की मां को गाली।
एजेंसी, रायबरेली। राहुल गांधी का रायबरेली दौरा विवादों में घिर गया है। दरअसल, दो दिन के रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई। राहुल गांधी को इस मांगनी चाहिए।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को गाली देने वालों की निंदा करनी चाहिए थी। उन्हें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें कहना चाहिए था कि उन्हें इस घटना पर दुख है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता मांग करते हैं कि राहुल गांधी देश की माताओं से माफी मांगें।
पढ़ें पूरा मामला
- बिहार में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में कांग्रेस सहित महागठबंधन एसआईआर के मुद्दे को लेकर वोट अधिकार यात्रा के जरिए जनता तक पहुंच रही है। इस यात्रा को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लीड कर रहे हैं। उनका काफिला बुधवार को दरभंगा पहुंचा था।
- यहां की विधानसभा क्षेत्र के समिरी में मोहम्मद नौशाद ने स्वागत मंच लगाया था। वह कांग्रेस से टिकट के दावेदार हैं। इसी मंच से कांग्रेस के कार्यकर्ता का पीएम मोदी को मां की गाली देने का वीडियो वायरल हो गया।
उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी सहित महागठबंधन पर निशाना साधना शुरू कर दिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व नीतीश सरकार के मंत्री सहित एनडीए के सभी नेताओं ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की है।