UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण के लिए 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। समाजवादी पार्टी से बीजेपी में आए सीपी चंद्रा को टिकट दिया गया है। पहले चरण के लिए 21 मार्च तक प्रत्याशियों को नामांकन करना है।
भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट:
नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई
बुधवार को एमएलसी चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई। अब प्रत्याशी 21 मार्च तक अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। 36 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू हुआ। 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। नतीजे 12 अप्रैल को आएंगे।
सपा के पास बहुमत
यूपी विधान परिषद में कुल 100 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 51 का आंकड़ा चाहिए। 48 सीटों के साथ सपा बहुमत में है। भाजपा के पास 36 सदस्य है। विधानसभा चुनाव के समय सपा 8 और बसपा के एक एमएलसी भाजपा में शामिल हो गए।
BJP releases list of its candidates for biennial elections to legislative councils of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/whERLHqLZG
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2022