• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: खतना के समय नाई से हुई चूक, नस कटने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत

बरेली में डेढ़ माह के बच्चे की खतना के दौरान नाई की लापरवाही से नस कट जाने के कारण मौत हो गई। खून बहने के बावजूद नाई कबीर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिवार ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 07:08:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Aug 2024 08:39:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
UP News: खतना के समय नाई से हुई चूक, नस कटने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत
नाई ने काट दी नस।

HighLights

  1. आरोपी नाई कबीर दुकान बंद कर फरार।
  2. डेढ़ माह के बच्चे का एक घंटे तक खून बहा।
  3. दादा ने नाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

एजेंसी, बरेली। खतना के दौरान एक डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। नाई की लापरवाही से उनकी नस कट गई थी, जिससे बहुत ज्यादा खून बह गया था। उसकी इलाज के दौरान जान चली गई। बच्चे के घरवालों ने नाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी दुकान बंद कर फरार है। पुलिस आरोपी तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

बरेली के वाजिद का डेढ़ माह पहले बेटा हुआ था। रविवार को उसका खतना होना था। दादा रफीक ने पहचान के नाई कबीर को बुलाया था। उसने बच्चे का खतना किया, तो नस कट गई। यह देख परिवार वालों ने कहा कि इसके खून बह रहा है।


कबीर ने मामले को गंभीरता से ना लेते हुए कहा कि कुछ देर में बंद हो जाएगा। परिवार ने एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन खून बहता रहा। इस दौरान बच्चा दर्द से कराहता रहा। परिवार ने हालत में सुधार ना होने पर बच्चे को फरीदपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। उसका कुछ देर इलाज हुआ, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नाई के खिलाफ मामला दर्ज

डॉक्टर ने बताया कि खतना के दौरान नाई ने लापरवाही की, जिससे उसकी नस कट गई। इस दौरान बच्चे के शरीर से काफी खून निकल गया था, जिससे उसकी जान चली गई। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने कहा कि रफीक ने नाई कबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।