यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: यूपी में मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगी बारिश, गिर जाएगा तापमान; पढ़ें मौसम की खबर
उत्तर प्रदेश में ठंड में राहत मिल रही है, तापमान बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी को शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन कोहरे का असर रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का भी अनुमान है। कई जिलों में घना कोहरा रहेगा, जिससे परेशानी हो सकती है।
Publish Date: Fri, 24 Jan 2025 07:51:25 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jan 2025 12:33:43 PM (IST)
पढ़ें उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल।HighLights
- लखनऊ, वाराणसी में तापमान बढ़ा।
- सर्द हवाएं रात में परेशान करेंगी।
- पश्चिमी यूपी में बारिश करेगी परेशान।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। UP Weather News: उत्तर प्रदेश को ठंड से राहत मिलती जा रही है। धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, इटावा और वाराणसी सहित कई शहर ऐसे हैं, जिनका तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया।
राजधानी सहित इन जिलों में अच्छी धूप निकल रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। रात में कोहरा जरूर पड़ा, लेकिन यह ठंड लगे इतना नहीं था। यूपी में आने वाले दिनों जरूर ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
आज कैसा रहेगा मौसम
- मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी को शुक्रवार के दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में थोड़ा कोहरा जरूर पड़ सकता है।
- कल तेज हवाओं के साथ ये कोहरा भी छट जाएगा। इस बीच रात में सर्द हवाएं जरूर लोगों को परेशान करेंगी। रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और दिन का 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
![naidunia_image]()
मेरठ सहित पश्चिमी यूपी होगी बारिश (Rain Alert In UP)
- पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। ऐसे में मेरठ सहित पश्चिमी विक्षोभ बारिश से भीग सकता है। मौसम विभाग की मानें तो मेरठ के तापमान में सामान्य से 3.8 डिग्री बढ़ोतरी देखी गई है। दरअसल, गुरुवार को यहां दिन का तापमान 23.5 डिग्री रहा था।
- गुरुवार को मेरठ में बारिश हो गई थी, जिससे तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई थी। मौसम विभाग ने बताया कि मेरठ में 0.6 मिमी की बारिश हुई थी।
![naidunia_image]()
इन जिलों में दिखेगा घने कोहरे का असर (Fog Alert In UP)
- मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को यूपी में घना कोहरे का असर दिखाई देगा, जिससे लोगों बाहर जरूरी काम पड़ने पर ही निकलने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को कुशीनगर, बहराइच, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में घने कोहरे की मार पड़ेगी।
इनके अलावा श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, आबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, बलरामपुर,सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं में घना कोहरे की संभावना है।