
एजेंसी, लखनऊ। UP Weather Update News: उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। प्रदेश के कई शहर सोमवार रात बारिश से परेशान रहे। इस दौरान ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई गई। मंगलवार को भी मौसम में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विज्ञानी दानिश के अनुसार मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान ठंडी हवा चलने की संभावना है। रात में हल्की बारिश भी हो सकती है। बुधवार को धूप निकलने से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, कानपुर, फिरोजाबाद सहित आसपास कई जिलों में सुबह बारिश हो सकती है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, बहराइच, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, फतेहपुर, बांदा, बरेली सहित कई जिलों में कोहरा रहेगा। इस दौरान ठंडी हवा भी चलेगी।
.jpg)
मेरठ में मौसम विभाग ने जानकारी दी कि जिले में आज (सोमवार) बारिश की पूरी संभावना है। दोपहर में धूप भी निकल सकती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि जनवरी महीने में सर्दी का असर दिन में कम रहा।
रविवार को अचानक कोहरे का प्रभाव देखा गया। ऐसी स्थिति पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बनी है। आने वाले दो दिन (सोमवार और मंगलवार) में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
आगरा में सोमवार को सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन दिनभर धूप भी निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगरा में सामान्य तापमान से अधिकतम 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
रविवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक आज (सोमवार) बारिश की संभावना है, इसलिए आगरा में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।