• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में अगले दो दिन तक ठंडी पछुआ हवा सताएगी, तापमान में होगी भारी गिरावट

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के कारण ठंड का दौर लौट आया है। बुधवार की शाम से गुरुवार तक तापमान में गिरावट आई, जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री से घटकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड का आभास बने रहने की संभावना जताई है, लेकिन रविवार से गर्मी लौटने का अनुमान है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 07 Feb 2025 07:58:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Feb 2025 11:24:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
UP Weather Update: यूपी में अगले दो दिन तक ठंडी पछुआ हवा सताएगी, तापमान में होगी भारी गिरावट
पछुआ हवा करेंगी परेशान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा से ठंड बढ़ी।
  2. तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई।
  3. 12 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Weather News Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर लौट आया है। दरअसल, प्रदेश में 20 से 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है, जिसने लोगों को ठंड का आभास करा दिया है। पहाड़ों में बर्फ बारी और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के कारण ठंडी पछुआ हवा चल रही है।

बुधवार की शाम से चल रही पछुआ हवा गुरुवार की सुबह तक और भी ज्यादा खतरनाक हो गई थी। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, जिसमें सीधे 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। अब वह 24 डिग्री सेल्सियस है।


दो-तीन द‍िनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक प्रदेशवासियों को ठंड से राहत नहीं मिल पाएगी। पछुआ हवा इसी तरह से परेशान करती रहेगी, जिससे तापमान में थोड़ी और कमी आने की संभावना है। रविवार से मौसम में सुधार होगा और फिर से गर्मी का एहसास होने लगेगा।

कैसा रहेगा शुक्रवार का मौसम (UP Friday Weather)

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि शुक्रवार को पछुआ हवा के कारण ठंड बनी रहेगी। यह 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट के पूरे आसार हैं। प्रदेश में बारिश और कोहरे की संभावना नहीं है। 12 फरवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा।

कल साफ रहेगा मौसम

IMD के अनुसार शुक्रवार को पूरी तरह से साफ रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। 9 से 12 फरवरी तक मौसम के साफ रहने की संभावना है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।