यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather: रविवार से ठंडी हवाओं का असर होगा कम, वैलेंटाइन डे पर अप्रैल-मई जैसी गर्मी का होगा एहसास
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे तापमान में गिरावट आई थी। रविवार से ठंडी हवाओं का असर खत्म हो जाएगा और सोमवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे तक मौसम साफ रहेगा।
Publish Date: Sun, 09 Feb 2025 08:19:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Feb 2025 10:28:24 AM (IST)
प्रदेश में बढ़ जाएगा तापमान। (फाइल फोटो)HighLights
- ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई।
- रविवार से ठंडी हवाओं का असर खत्म होगा।
- प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य मौसम रहेगा।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे तापमान में अचानक से गिरावट आ गई थी। रविवार से इसका असर खत्म हो जाएगा, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।
चार दिन प्रदेशवासी ठंडी हवाओं का कहर झेल रहे थे। अचानक से बढ़ी ठंड ने कई लोगों को बीमार कर दिया था। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखी गई थी।
शनिवार को भी ठंडी हवाएं ने ठंड का एहसास कराया, लेकिन दोपहर में निकली धूप ने थोड़ी राहत दे दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज धूप से बढ़ जाएगा तापमान
- शनिवार और शुक्रवार को ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम था। सामान्य से न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
![naidunia_image]()
- रविवार को सुबह हल्के कोहरे का सामना करना होगा, लेकिन दोपहर में धूप निकल आएगी। सोमवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।
वेलेंटाइन डे तक मौसम में कोई बदलाव नहीं
रविवार से प्रदेश भर में चल रही ठंडी हवाओं पर विराम लगेगा। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे हैं। इस दिन प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा। दोपहर में खिली-खिली धूप निकलेगी, जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा। इस दौरान कोहरा भी नहीं रहेगा।
इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को बहराइच, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, झांसी, प्रयागराज, नोएडा सहित पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।