• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: आने वाले 3 दिन में तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड, पढ़ें प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम का हाल

माघ पूर्णिमा के दौरान यूपी में मौसम सुहाना है, लेकिन रात में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक 20-30 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। 17 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 12 Feb 2025 01:42:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Feb 2025 01:42:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
UP Weather Update: आने वाले 3 दिन में तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड, पढ़ें प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15-17 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।
  2. 13-14 फरवरी को तेज हवा से चलेगी।
  3. ठंड का असर रात में अधिक महसूस होगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Weather Of UP: माघ पूर्णिमा पर प्रदेश का मौसम सुहाना है। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहर में ठंड ज्यादा है। दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात में जरूर ठंड का एहसास होता है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक ठंड महसूस हो सकती है, क्योंकि प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 17 फरवरी तक मौसम विभाग की ओर से किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानि की मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।


आने वाले पांच दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम (UP Weather)

13 व 14 फरवरी को प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। 15, 16 व 17 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान ठंड में गिरावट देखी जा सकती है।

कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम (Prayagraj Weather)

naidunia_image

  • 13 फरवरी को प्रयागराज का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवा जरूर चलेंगी, जिनकी रफ्तार 15 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

  • 14 फरवरी को क्षेत्र का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • 15 फरवरी को ठंड सामान्य ही रहेगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात होते-होते तापमान में गिरावट महसूस होगी। प्रयागराज का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
  • अयोध्या रहा सबसे ठंडा (Ayodhya Weather Update)

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जिनमें न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। वहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अयोध्या में ठंड सबसे ज्यादा है। वहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।