• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान, 15 फरवरी से फिर से पड़ेगी कोहरे की मार

उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत मिली है, लेकिन तेज हवाओं से तापमान में गिरावट जारी है। 14-15 फरवरी तक हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी, और 15 फरवरी से हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा, हालांकि कोहरा फिर से वापस आ सकता है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 08:29:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Feb 2025 09:10:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान, 15 फरवरी से फिर से पड़ेगी कोहरे की मार
उत्तर प्रदेश में लगातार बदल रहा है मौसम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेज हवाएं 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी।
  2. 15-18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
  3. अयोध्या में न्यूनतम तापमान 10℃ दर्ज हुआ है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में ठंड से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन तेज हवा चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। दिन के समय धूप निकलने तेज हवाओं का असर कम हो जाता है।

14 से 15 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहेंगी। इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो 15 फरवरी को यूपी में सुबह और शाम को हल्का कोहरा भी पड़ सकता है।


प्रदेश का मौसम रहेगा साफ

13 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लोग तेज हवाओं से परेशान हो सकते हैं। ये 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

14 फरवरी को यूपी का मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान पूरे प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दोपहर को निकलने वाली धूप इसके असर को कम कर सकती है। 15 से 18 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है।

फिर से पड़ सकता है कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी से यूपी में कोहरे की मार फिर से पड़ सकती है। 15 से 18 फरवरी तक पूरे प्रदेश में सुबह और शाम हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। अब प्रदेश में ठंड की विदाई शुरू हो गई है।

प्रदेश के जिलों का तापमान

  • अयोध्या में सबसे कम 10℃ न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। फुरसतगंज में 10.5℃, बुलंदशहर में 10.6℃, मुजफ्फरनगर में 10.8℃, फतेहगढ़ में 10.8℃ और बहराइच में 10.8℃ न्यूनतम तापमान रहा।
  • फतेहपुर में 24.2℃, मुजफ्फरनगर में 24.5℃, फतेहगढ़ में 24.8℃, बुलंदशहर में 26.2℃, नजीबाबाद में 25.8℃ अधिकतम तापमान रहा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।