UP Weather Update: मौनी अमावस्या के बाद यूपी में जमकर होगी बारिश, तापमान आएगी भारी गिरावट; पढ़ें मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा। बारिश और ठंड बढ़ेगी साथ ही कोहरे का असर भी रहेगा। 29-30 जनवरी को कोहरा रहेगा और 31 जनवरी से बारिश शुरू होगी। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जबकि वाराणसी में राहत मिली।
Publish Date: Tue, 28 Jan 2025 06:57:39 AM (IST)
Updated Date: Tue, 28 Jan 2025 12:07:20 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार। (फाइल फोटो)HighLights
- 31 जनवरी बाद बारिश व ठंड का असर।
- पश्चिमी विक्षोम से बारिश की स्थिति बनेगी।
- 29-30 जनवरी को कोहरा की चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम में 31 जनवरी के बाद एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मौनी अमावस्या के बाद यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसासा होगा। आपको बता दें कि दो पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने की वजह से बारिश की स्थिति बन रही है।
आईएमडी ने दी कोहरे की चेतावनी (IMD Fod Alert)
- आईएमडी ने मंगलवार को कोहरे की चेतावनी देते हुए कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
![naidunia_image]()
- सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और देवरिया में घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह और देर रात को कोहरे जबरदस्त पड़ेगा।
इस दिन पड़ेगी जमकर बारिश (Rain Alert In UP)
- मौसम विभाग ने बताया कि 29 जनवरी को यूपी में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम शुष्क रहेगा। तराई क्षेत्रों में कोहरे की मार पड़ेगी, जो लोगों को परेशान करेगी।
![naidunia_image]()
- 30 जनवरी को भी कोहरे की चादर वातावरण में देखी जाएगी। 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के पूरे आसार हैं। 1 और 2 फरवरी को बारिश की चेतावनी दी गई है।
कानपुर रहा सबसे ठंडा (Weather Of Kanpur)
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश का सबसे ठंडा जिला कानपुर रहा है। कानपुर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी का तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां लोगों को ठंड से राहत मिली। वाराणसी का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।