• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में 31 जनवरी के बाद जमकर होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट; पढ़ें गणतंत्र दिवर पर मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। गणतंत्र दिवस पर मौसम ठीक रहेगा, धूप से राहत मिलेगी। 31 जनवरी तक यही स्थिति रहेगी, फिर पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना है। ठंड बढ़ेगी और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 26 Jan 2025 08:10:14 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jan 2025 09:48:56 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
UP Weather Update: यूपी में 31 जनवरी के बाद जमकर होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट; पढ़ें गणतंत्र दिवर पर मौसम का हाल
31 जनवरी के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मौसम 31 जनवरी तक समान रहेगा।
  2. गणतंत्र दिवस पर धूप से राहत मिलेगी।
  3. पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। UP Weather News: यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ अलग ही रहा है। कहीं कोहरा की मार पड़ी, तो कहीं बारिश ने परेशान किया। रविवार को गणतंत्र दिवस है। आज के दिन मौसम अच्छा रहेगा। धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार गणतंत्र दिवस पर ठंडी हवाएं चलेंगी, लेकिन तेज धूप निकलने से इसका असर थोड़ा कम हो जाएगा। 31 जनवरी तक मौसम की यही स्थिति रहेगी। शनिवार को लखनऊ () का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा। रविवार को मौसम ऐसा ही रहने वाला है।


31 जनवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 31 जनवरी के बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। पश्चिमी यूपी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगी।

फिर से आएगी ठंड

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से ठंड का असर बढ़ जाएगा, क्योंकि तापमान में कमी आ जाएगी। 26 से 31 तक मौसम स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इसमें किसी भी तरह के खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान धूप निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ जाएगा। ऐसे में लोगों को लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

naidunia_image

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा अयोध्या

शनिवार को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अयोध्या में पड़ी। यहां का तापमान सबसे ज्यादा कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म कानपुर रहा। यहा का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन ज‍िलों को कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्‍ती, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, बांदा, बरेली सहित कई जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में इस दौरान तेज सर्द हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को काफी ठंड का एहसास होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।