UP Zila Panchayat Chunav result 2021 उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को अगले साल होने वाले विधासनभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा था और भाजपा ने इस मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुल 75 में से 67 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि सपा ने पांच और रालोद ने एक सीट पर फतह हासिल की। हालांकि 75 में से 22 अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिसमें 21 सीटें भाजपा और एक सीट सपा के खाते में गई। शनिवार को प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आए, जिसमें भाजपा ने 46 और सपा ने चार सीटों पर विजय प्राप्त की।
UP Zila Panchayat Chunav 2021 में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणामों में समाजवादी पार्टी काफी पीछे रह गई। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में से 22 जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है, जिसमें से भी 21 जिलों पर भाजपा ने कब्जा किया है। हर जिलें के रिजल्ट इस प्रकार हैं -
कानपुर देहात : भाजपा की जीत, सांसद देवेंद्र सिंह भोले परिवार की निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी ने समाजवादी राम सिंह यादव को हराया। नीरज को 26 वोट मिले, वहीं राम सिंह यादव को 5 वोट मिले हैं।
संभल सीट: भाजपा प्रत्याशी की जीत, BJP की डॉ अनामिका यादव की जीत, 22 वोट मिले, सपा की प्रीती यादव को सिर्फ 13 वोट मिले
कन्नौज : समाजवादी पार्टी की करारी हार, भाजपा की प्रिया शाक्य विजय घोषित, प्रिया को 15 वोट मिले, वही सपा के श्याम सिंह को 13 वोट मिले।
एटा जिला पंचायत : रेखा यादव पत्नी जुगेंद्र सिंह यादव को 24 वोट मिले, वहीं भाजपा की विनीता यादव को 4 मिले
प्रतापगढ़ : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, राजा भैया समर्थित माधुरी पटेल को 40 मत मिले हैं।
मुजफ्फरनगर : भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल चुनाव जीते, उन्हें 30 वोट मिले हैं। BKU प्रत्याशी सतेंद्र बालियान को सिर्फ 4 वोट मिलें।
अयोध्या : भाजपा समर्थित रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्हें 30 वोट, सपा समर्थित को सिर्फ 10 वोट मिले।
देवरिया : भाजपा के गिरीश चंद तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीत दर्ज की।
गाजीपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सपना सिंह ने जीत हासिल की।
कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी की जीत, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशित कल्पना सोनकर 13 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, दो वोटों के अंतर से हुई जीत
कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी की हुई जीत, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP काबिज, भारतीय जनता पार्टी की सावित्री जयसवाल ने 46 मत पाकर हासिल की जीत।
सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ऊषा सिंह जीतीं, निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह को पराजित कर जीत हासिल की
मथुरा: भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर किया कब्जा। भारतीय जनता पार्टी के किशन चौधरी जीत हासिल कर बने जिला पंचायत अध्यक्ष। भारतीय जनता पार्टी को मिले 22 वोट और राष्ट्रीय लोक दल के पाले में सिर्फ आए 11 वोट। राष्ट्रीय लोक दल का प्रशासन पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप।
कानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी स्वप्निल वरुण विजयी हुए। स्वप्निल वरुण 25 वोट पर जीते, सपा के राजू दिवाकर को 5 वोट मिले और 2 वोट अवैध निकले। भारतीय जनता पार्टी की स्वप्निल वरुण पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की सुपुत्री हैं।
आज़मगढ़: जिला पंचायत में सपा ने हासिल की एकतरफा जीत। सपा प्रत्यातशी को 79 वोट मिले वहीं भारतीय जनता पार्टी को 6 वोट मिले।
अयोध्या: जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी जमाया कब्जा। भारतीय जनता पार्टी समर्थित रोली सिंह 30 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा को केवल मिले 10 वोट। सपा के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग कर दिया भारतीय जनता पार्टी को वोट।
रामपुर: भारतीय जनता पार्टी ने लहराया परचम, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीते। ख्यालीराम लोधी को 18 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां ने 13 वोट हासिल किए। ख्याली राम लोधी 5 वोटों से जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने।
कासगंज: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी रत्नेश कश्यप 14 वोट लेकर जीते, वहीं 23 वोट में से सपा प्रत्याशी समर्थ यादव को मिले 9 वोट।
सीतापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रद्धा सागर की हुई जीत। अकेले 56 वोट पाकर श्रद्धा सागर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष।
हापुड़: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रेखा नागर जीतीं, वहीं बदायूं से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी वर्षा यादव ने जीत हासिल की।
मैनपुरी: भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद हासिल किया। भारतीय जनता पार्टी की अर्चना भदौरिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष।
हाथरस: जिला पंचायत के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, सीमा उपाध्याय ने 24 वोटों में से 13 वोट पर जमाया कब्जा, SP-RLD की प्रत्याशी शशि चौधरी के हाथ आए 11 वोट।
अमेठी: भारतीय जनता पार्टी की जीत, राजेश मसाला के मालिक जिला राजेश अग्रहरि ने जीत का परचम लहराया। पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रहरि ने हासिल किए 31 वोट जबकि 4 वोट सपा के शीलम सिंह को मिले।
जौनपुर: धनंजय सिंह की पत्नी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने धनंजय की पत्नी का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल को यह सीट दी थी। भारतीय जनता पार्टी और अपना दल दोनों ने ही धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को समर्थन दिया है।
प्रतापगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव रद्द करने की मांग की है। राजा भैया के समर्थको पर जिला पंचायत के सदस्यों को अगवा करने का आरोप। सीएम योगी सहित जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया खत।