Aarogya Setu एप से कर सकते हैं वैक्सीनेशन स्टेटस अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस
आरोग्य सेतु पर वैक्सीनेशन स्टेटस को अपडेट कर सकते हैं। जिसकी तरीका बेहद आसान है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 01 Jul 2021 05:00:57 PM (IST)
Updated Date: Thu, 01 Jul 2021 05:00:57 PM (IST)

देश में कोरोना वायरस का कहर खत्म नहीं हुआ है। इस संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। केंद्र ने पिछले साल संक्रमितों की ट्रैकिंग के लिए आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप लॉन्च किया था। आरोग्य सेतु में कई अपडेट किए गए हैं। इसकी सहायता से पता चलता है कि आपके आसपास या एरिया में कितने कोविड मरीजे हैं। कहां कंटेनमेंट जोन है, वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और टीके के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि आरोग्य सेतु जनता के लिए जरूरी एप बन गया है। अब इसमें एक नई सुविधा ऐड हुई है। अब खुद ही वैक्सीनेशन स्टेटस को अपडेट कर सकते हैं। जिसकी तरीका बेहद आसान है। आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं। जिसे आप खुद अपने टीकाकरण के संबंध में जानकारी भर सकते हैं।
ऐसे करें स्टेटस अपडेट
स्टेप 1 - सबसे पहले मोबाइल में आरोग्य सेतु एप ओपन करें।
स्टेप 2 - एप में वैक्सीनेशन स्टेटस ऑप्शन मिलेगा। यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3 - मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उसे डालकर सबमिट करना होगा।
स्टेप 4 - अब वैक्सीनेशन से संबंधित पूरी डिटेल्स दिखाई देगी।
स्टेप 5 - अगर टीका लगा हो तो एप पर पार्शियली वैक्सीनेटेड दिखाई देगा।
स्टेप 6 - वहीं जानकारी दर्ज की जा सकती है कि कौन-सी वैक्सीन और कहां लगी है। पहले डोज के बाद दूसरा टीका कब लगना है यह भी पता चलेगा।
स्टेप 7 - साथ ही वैक्सीनेशन पूरा होने पर डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।