• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

UPSC Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज, 06 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 03:20:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 03:20:20 PM (IST)
UPSC Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट
सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी।

HighLights

  1. UPSC Civil Services 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी
  2. अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, राजेश्वरी सुवे को दूसरी रैंक
  3. परीक्षा में 958 शॉर्टलिस्ट, जनरल कैटेगरी से 317 सफल

डिजिटल डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज, 06 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR 1) प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

958 उम्मीदवारों का चयन

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए कुल 958 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। श्रेणीवार चयन का विवरण इस प्रकार है...

श्रेणी - चयनित उम्मीदवार

सामान्य - 317

ओबीसी - 306

एससी - 158

ईडब्ल्यूएस - 104

एसटी - 73

कुल - 958

देखें टॉप 20 लिस्ट

रैंक - रोल नंबर - उम्मीदवार का नाम

1 - 1131589 - अनुज अग्निहोत्री

2 - 4000040 - राजेश्वरी सुवे एम

3 - 3512521 - अकांश ढुल

4 - 0834732 - राघव झुनझुनवाला

5 - 0409847 - ईशान भटनागर

6 - 6410067 - जिनिया अरोड़ा

7 - 0818306 - ए आर राजा मोहिद्दीन

8 - 0843487 - पक्षल सेक्रेटरी

9 - 0831647 - आस्था जैन

10 - 1523945 - उज्ज्वल प्रियांक

11 - 1512091 - यशस्वी राज वर्धन

12 - 0840280 - अक्षित भारद्वाज

13 - 7813999 - अनन्या शर्मा

14 - 5402316 - सुरभि यादव

15 - 3507500 - सिमरनदीप कौर

16 - 0867445 - मोनिका श्रीवास्तव

17 - 0829589 - चितवन जैन

18 - 5604518 - श्रुति आर

19 - 0105602 - निसार दिशांत अमृतलाल

20 - 6630448 - रवि राज

परिणाम पर विश्वास करने की कोशिश- अनुज अग्निहोत्री

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कहा कि अभी भी इस परिणाम पर विश्वास करने की कोशिश कर रहे हैं। एम्स (AIIMS) जोधपुर से स्नातक अनुज फिलहाल डैनिक्स (DANICS) सेवा में प्रोबेशनर हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था और उन्हें अभी-अभी अपने रिजल्ट के बारे में पता चला है।


शुक्रवार को नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद अग्निहोत्री ने कहा कि मुझे अभी-अभी परिणाम की जानकारी मिली है। वर्तमान में मैं डैनिक्स सेवा में प्रोबेशनरी ऑफिसर हूं। मैंने 2023 में एम्स जोधपुर से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। बता दें कि अनुज के पिता राजस्थान के रावतभाटा स्थित न्यूक्लियर पावर प्लांट (परमाणु ऊर्जा संयंत्र) में कार्यरत हैं।

चयन प्रक्रिया पर एक नजर

  • प्रारंभिक परीक्षा: 25 मई, 2025 को आयोजित की गई।
  • मुख्य परीक्षा (Mains): 22 से 31 अगस्त, 2025 के बीच सफल उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी।
  • साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण के बाद आज फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Elections 2026: भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, बिहार से नितिन नवीन और छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Download)

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन कर अपना स्कोर कार्ड और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले upsc.gov.in ओपन करें।
  • होमपेज पर 'Final Result - Civil Services Examination, 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की नाम और रोल नंबर वाली पीडीएफ खुल जाएगी।
  • 'Ctrl+F' की मदद से अपना नाम खोजें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।