एजेंसी, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परीक्षा 2024 का परिणाम upsc.gov.in पर जारी हो गया है। इस बार उत्तर प्रदेश का परिणाम पर दबदबा रहा है। शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परीक्षा 2024 में अव्वल स्थान हासिल किया है। वह प्रयागराज की हैं।
#WATCH | Prayagraj, UP: Shakti Dubey secures 1st rank in the UPSC Civil Services Examination.
Her father, Devendra Kumar Dubey says, "I am very happy. The only role I played in her studies was to make available anything and everything she needed. The rest was her hard work and… pic.twitter.com/kvi75pGEf7
— ANI (@ANI) April 22, 2025
पिता देवेंद्र कुमार दुबे ने बेटी शक्ति के यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने पर बताया कि मैं बहुत खुश हूं। मेरी उसकी पढ़ाई में भूमिका बस उसकी जरूरतों को पूरा करना रहा है। यह उसकी मेहनत व भगवान का आशीर्वाद है, जिससे उसने यह मुकाम हासिल किया है।
मैं पुलिस डिपार्टमेंट हूं। मेरा समय ज्यादातर घर से बाहर ही बीतता है। ऐसे में मेरी पत्नी ने उसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।