• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने भारत को लौटाई 105 प्राचीन कलाकृतियां, पीएम मोदी के यूएस दौरे में बनी थी सहमति

भारत सरकार भारतीय कलाकृतियों और सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने के लिए काफी समय से सकारात्मक प्रयास कर रही है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 17 Jul 2023 10:14:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jul 2023 10:21:50 PM (IST)
अमेरिका ने भारत को लौटाई 105 प्राचीन कलाकृतियां, पीएम मोदी के यूएस दौरे में बनी थी सहमति

US Returned Stoled Antiquities: अमेरिका ने सोमवार को भारत को 105 प्राचीन कलाकृतियां सौंप दी हैं। न्यूयॉर्क में हुए एक समारोह में भारतीय दूतावास को ये कलाकृतियां सौंपी गई। ये कलाकृतियां चोरी और तस्करी के चरिए अमेरिका पहुंच गई थीं। जून में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी दौरे में ही इसका फैसला हो गया था। बता दें कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तहत प्राचीनकालीन वस्तुओं को वापस लाए जाने की कोशिशें की जा रही हैं।

पीएम मोदी ने किया था एलान

24 जून को अपनी राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए अमेरिका के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय मूल की ये प्राचीनकालीन वस्तुएं सही या गलत तरीकों से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच गई थीं, लेकिन अमेरिका ने इन्हें भारत को लौटाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले भी कई विदेशी दौरों पर वैश्विक नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा की, जिसकी बदौलत अब तक कई प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों को विदेशों से वापस स्वदेश लाया गया है।


प्राचीन कलाकृतियों की वापसी का प्रयास

इससे पहले अमेरिकी ने 2022 में 307 प्रचीनकालीन वस्तुओं को भारत को लौटाया था। ये प्राचीनकालीन वस्तुएं तस्करी करके चुराई गई थीं, जिनकी कीमत लगभग 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी। इसमें से 238 को 2014 के बाद वापस लाया गया है। भारत सरकार की ओर से कहा गया कि सदियों से, असंख्य अमूल्य कलाकृतियां, जिनमें से कुछ का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, वो चोरी हो गईं और विदेशों में तस्करी करके ले जाई गईं। उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।