UP Panchayat Chunav 2021: यूपी पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूचना जारी, महिलाओं के लिए 12 पद आरक्षित
Uttar Pradesh Panchayat Chunav 2021 : जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए 12, ओबासी 27 और एससी के लिए 16 पद आरक्षित हैं।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 12 Feb 2021 07:02:26 PM (IST)
Updated Date: Fri, 12 Feb 2021 07:03:16 PM (IST)

UP Panchayat Chunav 2021:उत्तरप्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव 2021 के लिए आज (शुक्रवार) आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों की रिजर्वेशन व्यवस्था का पूरी जानकारी दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए 12, ओबासी 27 और एससी के लिए 16 पद आरक्षित हैं। ब्लॉक प्रमुखों के कुल 826 पद हैं, जिसमें 324 अनारक्षित हैं। महिलाओं के लिए 113, ओबीसी 223 और एससी के लिए 171 पद आरक्षित किए गए। ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित हैं। जिसमें महिला 9739, ओबीसी 15712, एससी 12045 और एसटी के लिए 330 सीटें रिजर्व रखी गई हैं। वहीं लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट एससी महिला और वाराणसी सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य सीट है।
राज्य की 75 जिला पंचायतों में 25 सीटों पर महिला अध्यक्ष बनेंगी। इनमें जनरल कैटेगरी महिलाओं के लिए कासगंज, फीरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, कन्नोज, हमीरपुर, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, जौनपुर और सोनभद्र जिले घोषित हैं। जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए शामली, बागपत, लखनऊ, कौशांबी, सीतापुर व हरदोई और ओबीसी वर्ग के लिए संभल, हापुड़, एटा, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी और बदायूं आरक्षित है।