
देहरादून। उत्तराखंड के अधिकारियों ने 19 साल के एक लड़के को कछुओं की खरीद-फरोख्त के जुर्म में गिरफ्तार किया है। विकास नगर इलाके के रहने वाले मोहित गर्ग ने ई-कॉमर्स वेबसाइट OLX पर कछुओं के खरीदने के लिए विज्ञापन दिया था।
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा-9 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उससे एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। साथ ही ओएलएक्स डॉटकॉम को भी नोटिस जारी किया है।
फैंसी घर वालों से आयकर अधिकारी पूछ सकेंगे कहां से लाए पैसा
आरोपी युवक के पास से तीन शिशु कछुवे बरामद हुए। जिन्हें वन विभाग ने जंगल में छोड़ दिया है। वन विभाग के अनुसार एक युवक ने कुछ दिन पहले ओएलएक्स डॉटकाम में बिलाल नाम से पोस्ट किया। जिसमें उसने बताया कि उसके पास इंडियन टेंट टर्टिल है। जो शेड्यूल-1 का प्राणी है।
कोई भी 3000 रुपए देकर एक कछुए को खरीद सकता है। उसके पोस्ट पर वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों की नजर पड़ी। इसके बाद अधिकारियों ने उसे बीती 12 जून को सौदे के लिए देहरादून के सहसपुर कस्बे में बुलाया। युवक के सहसपुर पहुंचते ही वनकर्मियों ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करके युवक को दबोच लिया।
सरकारी अस्पतालों में अब योग का ओपीडी
उसने फर्जी आईडी बनाकर बिलाल के नाम से विज्ञापन पोस्ट किया था। उसने बताया कि उसके दिल्ली में कुछ संपर्क हैं, जहां इनकी मांग काफी अधिक है। कछुओं को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से जमा किया गया था।
वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अभिषेक कुमार ने बताया कि फेंगशुई में कछुओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे में इसे खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। मगर, इन जानवरों की ऑनलाइन खरीद और बिक्री का चलन नया है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2011 के अबतक 250 से अधिक कछुओं को बरामद किया जा चुका है।