• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Char Dham Yatra: केदारनाथ मंदिर में फोटोग्राफी पर बैन, नहीं माने तो होगी कार्रवाई

Uttarakhand Char Dham Yatra: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 17 Jul 2023 12:29:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jul 2023 12:29:25 PM (IST)
Uttarakhand Char Dham Yatra: केदारनाथ मंदिर में फोटोग्राफी पर बैन, नहीं माने तो होगी कार्रवाई
केदारनाथ मंदिर में फोटो-वीडियो या रील्स नहीं बना पाएंगे तीर्थयात्री

देहरादून। Uttarakhand Char Dham Yatra: उत्तराखंड चार धामा यात्रा शुरू हो चुकी है। देश के कई प्रदेशों से तीर्थ यात्री चारों धामों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस बीच श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर बैन लगा दिया है।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर में चेतावनी बोर्ड लगाया है। यदि कोई फोटो या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने कहा, पिछले दिनों कुछ श्रद्धालु मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और फोटो खींच रहे थे। इस लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।


रील बनाकर वायरल कर रहे थे श्रद्धालु

गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर में आने वाले भक्त रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। बीते दिनों पहले ही केदरानाथ में एक महिला द्वारा गर्भ गृह में पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, ब्लॉगर राइडर्स गर्ल विशाखा ने अपने प्रेमी को प्रपोज करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लेकर पुरोहितों द्वारा कड़ा विरोध जताया गया है।

इसके बाद एक और वीडियो सामने आया है। इसमें केदारनाथ मंदिर के सामने एक युवक महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है और महिला उसके पैर छू रही है।

#WATCH उत्तराखंड: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाई कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की… pic.twitter.com/7yuMj9ysmC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2023