Uttarakhand Panchayat Election Result 2019: 89 केंद्रों पर जारी है मतगणना, 7485 ग्राम पंचायतों के आएंगे नतीजे
Uttarakhand Panchayat Election Result 2019: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे। इसके लिए मतगणना चल रही है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 21 Oct 2019 11:52:02 AM (IST)
Updated Date: Mon, 21 Oct 2019 11:52:02 AM (IST)

देहरादून। Uttarakhand Panchayat Election Result 2019 उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होने जा रहा है। इसे लेकर 89 केंद्रों पर मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सूबे में पंचायत चुनाव के अंतर्गत 12 जिलों के 89 विकासखंडों की 7485 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। यह तीन चरणों में आयोजित किया गया था। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों के लिए 05, 11 और 16 अक्टूबर को मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक सभी केंद्रों पर मतगणना के लिए 8 से लेकर 20 टेबलें तक लगाईं गई हैं। इसके अलावा रिजर्व में भी कर्मचारियों को रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के नतीजे मिलेंगे। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों के रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।
पंचायत चुनाव के नतीजों की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। इसमें मतगणना से जुड़े अपडेट्स भी देखे जा सकते हैं। वेबसाइट में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम दिखेंगे। पंचायत चुनाव में 33 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत पर आज फैसला होने जा रहा है।