• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरी टेम्पो ट्रैवलर, 8 की मौत, नोएडा के थे यात्री, देखिए वीडियो

हादसा रुद्रप्रयाग से 6 किमी पहले हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि तत्काल एसडीआरएफ के साथ ही पुलिस को राहत तथा बचाव कार्य में...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 01:22:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jun 2024 02:42:35 PM (IST)
Uttarakhand: बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरी टेम्पो ट्रैवलर, 8 की मौत, नोएडा के थे यात्री, देखिए वीडियो
दुर्घटना का कारण प्रथमदृष्‍टया तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है।

HighLights

  1. चारधाम यात्रा पूरी करके ऋषिकेश लौट रहे थे यात्री
  2. कुछ यात्रियों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया
  3. घायलों में कुछ की हालत गंभीर, मृतक संख्या बढ़ सकती है।

एजेंसी, रुद्रप्रयाग (Uttarakhand)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। बद्रीनाथ हाईवे पर 22 यात्रियों को लेकर जा रही टेम्पो ट्रैवलर (मिनी बस) खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Uttarakhand: Badrinath Highway Accident LIVE Updates

गढ़वाल रेंज के आईजी केएस नगन्याल ने बताया कि सभी यात्री नोएडा के रहने वाले थे, जो चार धाम यात्रा पर गए थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंचा। टेम्पो ट्रैवलर करीब 200 मीटर नीचे गिरी, जिस कारण मौके तक पहुंचने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।


#WATCH | Uttarakhand: 8 people died when a tempo traveller fell into a deep gorge near Badrinath Highway in Rudraprayag. Rescue operation underway.

(Video: SDRF) pic.twitter.com/vBAQCnioyO

— ANI (@ANI) June 15, 2024

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा- रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#WATCH | Uttarakhand: A tempo traveller, with about 17 passengers on board, fell into a deep gorge near Badrinath Highway in Rudraprayag. Rescue work is being carried out by SDRF and Police team. So far, two injured have been sent to the hospital by the team through ambulance.… pic.twitter.com/5v9nhLFL4B

— ANI (@ANI) June 15, 2024