• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express: UP को मिला दो नई वंदे भारत का तोहफा, वाराणसी से आगरा का सफर कुछ घंटों में होगा पूरा

उत्तर प्रदेश में वाराणसी से आगरा के बीच दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो प्रयागराज होते हुए जाएंगी। यह ट्रेनें 7 घंटे में सफर पूरा करेंगी और यात्रियों का समय बचाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 07 Sep 2024 04:02:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Sep 2024 04:02:11 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Vande Bharat Express: UP को मिला दो नई वंदे भारत का तोहफा, वाराणसी से आगरा का सफर कुछ घंटों में होगा पूरा
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

HighLights

  1. ट्रेनें प्रयागराज होते हुए यात्रा समय 7 घंटे में पूरी।
  2. पीएम मोदी 15 सितंबर को ट्रेनें हरी झंडी दिखाएंगे।
  3. ट्रेनें हफ्ते में 6 दिन चलेंगी, शुक्रवार को बंद रहेंगी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अब वाराणसी से आगरा का सफर आसान होने वाला है। इस महीने दो नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। ट्रेन प्रयागराज को कवर करते हुए जाएगी। हम आर्टिकल में इस नई वंदे भारत ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे। इस दौरान वह इन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान जमशेदपुर के लिए दो नई वंदे भारत ट्रेन का भी एलान होगा।

उत्तर प्रदेश को फरवरी 2024 में तीन नई वंदे भारत ट्रेन मिली थीं। उत्तर प्रदेश की तमिलनाडु और कर्नाटक से कनेक्टिविटी अच्छी हो जाए, इसलिए अगस्त 2024 में पीएम मोदी ने तीन नई ट्रेनों का एलान किया था।

अब इस महीने मिलने वाली दो नई वंदे भारत ट्रेनों का रूट वाराणसी से आगरा तक का होगा। इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा।

इन स्टॉपों से होकर गुजरेगी ट्रेन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आगरा कैंट से शुरू होकर सबसे पहले टूंडला जंक्शन पर रूकेगी। यह इटावा जंक्शन से होते हुए, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन पर इसका स्टॉप होगा। यात्री मात्र 7 घंटे में ही आगरा से वाराणसी पहुंच जाएंगे।


वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को यह ट्रेन आगरा से सुबह 6 बजे पकड़नी होगी। दोपहर 1 बजे तक वह वाराणसी पहुंच जाएंगे। वाराणसी से यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा पहुंच जाएगी।

दो नई वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार के अलावा 6 दिन तक वाराणसी से आगरा तक के लिए चलेगी। अभी रेलवे विभाग की तरफ से शेड्यूल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।