• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Trains List: दक्षिण की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर को आसान बना देंगी 13 वंदे भारत ट्रेनें, यहां जानिए Routes और Timings समेत पूरी जानकारी

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Trains List) में सफर काफी सुविधाजनक माना जाता है। यह सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है, जो सफर को कम समय में पूरा कर देती है। दक्...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 05 Aug 2024 02:27:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Aug 2024 11:28:43 AM (IST)
Vande Bharat Trains List: दक्षिण की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर को आसान बना देंगी 13 वंदे भारत ट्रेनें, यहां जानिए Routes और Timings समेत पूरी जानकारी
Vande Bharat Trains List: दक्षिण में कई अहम रूट पर चलाई जाती है वंदे भारत ट्रेन।

HighLights

  1. 2019 में शुरू की गई थी वंदे भारत ट्रेन
  2. चेन्नई से भी चलाई जाती है वंदे भारत ट्रेन
  3. दक्षिण के कई शहरों को जोड़ती है यह ट्रेन

बिजनेस डेस्क, इंदौर Vande Bharat Train South India। केंद्र सरकार ने साल 2019 में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की थी। यह ट्रेन कई सुविधाओं से लैस, जो सफर को आरामदायक बनाने के साथ ही यात्रा के समय को भी कम करती है। इस ट्रेन के कोच में यात्रियों को वाईफाई जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती है। वंदे भारत में यात्रा के लिए दो कैटेगरी निर्धारित की गई है। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन दक्षिण भारत के करीब 13 रूट पर चलाई जा रही है। यहां आपको बताते हैं, फिलहाल रूट्स पर ट्रेन चल रही है और इसका किराया क्या है।

तिरुनेलवेली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस (20631/20632)

यह ट्रेन तिरुनेलवेली से शुरू होती है और विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम और तांबरम सहित 14 स्टेशनों से होते हुए चेन्नई पहुंचती है। सात घंटे और 50 मिनट के दौरान यह ट्रेन कुल 630 किमी का सफर तय करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सभी 6 दिन तक चलती है। दोपहर 2.50 बजे चेन्नई से दोबारा तिरुनेलवेली लौटती है।


एमजीआर चेन्नई-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20687/20688)

यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे चेन्नई से शुरू होती है और रेनीगुंटा, नेल्लोर, ओंगोल और तेनाली जंक्शन होते हुए दोपहर 12.10 बजे विजयवाड़ा पहुंच‍ती है। 4 घंटे 40 मिनट में यह ट्रेन 455 किमी की दूरी तय करती है। विजयवाड़ा से दोपहर 3.20 बजे चेन्‍नई के लिए दोबारा लौटती है। मंगलवार को छोड़कर शेष सभी दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाता है।

naidunia_image

काचीगुडा, सिकंदराबाद - यशवंतपुर, बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (20703/20704)

यह ट्रेन सिकंदराबाद (काचीगुडा) से शुरू होती है और 618 किमकी का सफर तय कर बेंगलुरु (यशवंतपुर) पहुंचती है। 8 घंटे 15 मिनट के सफर में यह ट्रेन महबूबनगर, कुरनूल सिटी, अनतपुर और धर्मावरम से गुजरती है।बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन इसका संचालन किया जाता है।

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस (20633/20634)

यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलती है और कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, कोझिकोड और कन्नूर से गुजरती है। सिर्फ गुरुवार को इसका संचालन नहीं किया जाता। तिरुवनंतपुरम से सुबह 5:15 बजे रवाना होती है और दोपहर 1:20 बजे कासरगोड पहुंचती है। कासरगोड से दोपहर 2.30 बजे तिरुवनंतपुरम के लिए लौटती है।

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस (20701)

सुबह 6.15 बजे सिकंदराबाद से शुरू होकर यह ट्रेन 2.34 बजे तिरुपति पहुंचती है। इस दौरान नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर से गुजरती है। 8 घंटे 15 मिनट में यह ट्रेन 501 किलोमीटर का सफर तय करती है। मंगलवार को इसका संचालन नहीं किया जाता है।

naidunia_image

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस (20833/20834)

सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। यह ट्रेन वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन और राजमुंदरी में रुकती है। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलाई जाती। सिकंदराबाद से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होती है और रात 11.31 बजे विजाग पहुंचती है।

विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (20833)

विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद के बीच चलने वाली यह ट्रेन 8 घंटे 45 मिनट में 698 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान यह समालकोट जंक्शन, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, खम्मम और वारंगल से गुजरती है। विशाखापत्तनम से दोपहर 2:35 बजे यह ट्रेन रवाना होती है और रात 11:20 बजे सिकंदराबाद पहुंचती है।

केएसआर बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20661)

यह ट्रेन दोपहर 1:15 बजे केएसआर बेंगलुरु जंक्शन से शुरू होती है और 6 घंटे 25 मिनट में बेलगावी पहुंचती है। इस दौरान ट्रेन यशवंतपुर जंक्शन, दावणगेरे, एसएसएस हुबली जंक्शन और धारवाड़ से गुजरती है। मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलाई जाती।

एर्नाकुलम - बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (06002/06001)

य‍ह ट्रेन एर्नाकुलम जंक्शन से दोपहर 12:50 बजे रवाना होती है और रात 10 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। यात्रा के दौरान यह त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, इरोड और सलेम से गुजरती है। बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस ट्रेन का संचालन किया जाता है।

चेन्नई - कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस (20643)

चेन्नई से होकर कोयंबटूर चलने वाली यह ट्रेन 497 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह तिरुपुर, इरोड और सलेम में रुकती है। चेन्नई से यह ट्रेन दोपहर 2.15 बजे शुरू होती है और रात 8.15 बजे कोयंबटूर पहुंचती है। बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलाई जाती।

naidunia_image

चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस (20608)

यह ट्रेन चेन्नई से शुरू होकर मैसूर तक चलती है। यह चेन्नई से शाम 5 बजे शुरू होकर रात 11:20 बजे मैसूर जंक्शन पहुंचती है।

कलबुर्गी से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (22231)

यह ट्रेन कलबुर्गी से सुबह 5.15 बजे रवाना हाेती है और दोपहर 2 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। इस दौरान यह रायचूर जंक्शन, मंत्रालयम रोड, गुंटकल जंक्शन, अनंतपुर और येलहंका पर रूकती है। गुरुवार को छोड़ सप्‍ताह के शेष सभी दिनों में यह ट्रेन चलती है।

विशाखापट्टनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस (20842)

विशाखापट्टनम भुवनेश्वर के बीच चलने वाली यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे शुरू होती है और विजयनगरम जंक्शन, श्रीकाकुलम रोड, पलासा, इच्छापुरम, ब्रह्मपुर, बालूगांव और खुर्दा से गुजरती है।