• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 लाख 39 हजार वोटों से आगे, अब त‍क मिले इतने मत

वाराणसी (UP Varanasi Chunav Result 2024) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय राय से है।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 12:28:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Jun 2024 02:49:45 PM (IST)
Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 लाख 39 हजार वोटों से आगे, अब त‍क मिले इतने मत
वाराणसी लोकसभा सीट चुनाव रिजल्ट 2024: वाराणसी में पीएम मोदी और अजय राय के बीच मुकाबला

HighLights

  1. UP, Varanasi Election Result 2024: वाराणसी में भाजपा का 10 लाख के मार्जिन से जीत का लक्ष्य
  2. Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: पीएम मोदी वाराणसी से तीसरा लोकसभा चुनाव लड़ रहे
  3. Uttar Pradesh, Varanasi Lok Sabha Seat Result: अजय राय का तीसरी बार पीएम मोदी से मुकाबला

Varanasi Lok Sabha Result 2024 इलेक्शन डेस्क, वाराणसी। वाराणसी लोकसभा चुनाव के नतीजों में अब तक आए रूझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 लाख 39 हजार वोटों की लीड बना ली है। उन्‍हें अब तक 5 लाख 40 हजार 738 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय राय को 4 लाख 1 हजार 599 वोट मिले हैं।

सात चरणें में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। इस चुनाव में वाराणसी सबसे हाईप्रोफाईल सीट है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुरुआती रूझानों में आगे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2014 से ही इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी में पीएम मोदी का यह तीसरा चुनाव है। पीएम मोदी के सामने कांग्रेस के अजय राय मैदान में हैं।


पीएम और अजय राय के बीच तीसरी बार मुकाबला (PM Modi Vs Ajay Rai)

पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में 3 लाख 71 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें 5 लाख 81 हजार वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 75 हजार 614 और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल को 2 लाख 9 हजार से अधिक वोट मिले थे।

वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को 6 लाख 74 हजार से अधिक वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 1 लाख 52 हजार से अधिक वोट मिले और वे पिछली बार ही तरह तीसरे नंबर पर रहे। वहीं यह लगातार तीसरी बार है, जब अजय राय पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

naidunia_image

क्‍या कहते हैं एग्जिट पोल (Raebareli Exit Poll)

शनिवार को आए तमाम एग्जिट पोल में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताई जा रही है।