• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi Lok Sabha: वाराणसी से हैट्रिक की तैयारी में नरेंद्र मोदी, जानिए सीट का इतिहास और राम मंदिर आंदोलन से कनेक्शन

Varanasi Lok Sabha Seat: रोचक बात यह भी है कि 2019 के चुनाव में सपा की जिस शालिनी यादव को दूसरा स्थान मिला था, वह इस बार भाजपा में शामिल हो गई हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 03 Mar 2024 07:47:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Mar 2024 07:54:02 AM (IST)
Varanasi Lok Sabha: वाराणसी से हैट्रिक की तैयारी में नरेंद्र मोदी, जानिए सीट का इतिहास और राम मंदिर आंदोलन से कनेक्शन
देखिए वाराणसी के अब तक के सांसदों की पूरी लिस्ट

HighLights

  1. नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 का चुनाव भी यहीं से जीता था
  2. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बना सकती है प्रत्याशी
  3. 1991 राम मंदिर आंदोलन के बाद भाजपा ने यहां पहली बार दर्ज की थी जीत

अशोक सिंह, वाराणसी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में वाराणसी से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टिकट दिया है। नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 का चुनाव भी यहीं से जीता था। इसके साथ ही बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी में भाजपा और पीएम मोदी की हैट्रिक तय है।

वाराणसी से कौन होगा कांग्रेस का प्रत्याशी

पीएम मोदी का नाम तय होने के बाद सवाल यही है कि कांग्रेस यहां से किसे उम्मीदवार बनाएगी। सपा के साथ हुए सीटों के बंटवारे में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है। काशी से कांग्रेस का उम्मीदवार अभी तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को प्रत्याशी बनाया जाएगा।


वाराणसी सीट के लिए रोचक बात यह भी है कि 2019 के चुनाव में सपा की जिस शालिनी यादव को दूसरा स्थान मिला था, वह इस बार भाजपा में शामिल हो गई हैं।

naidunia_image

नरेंद्र मोदी करेंगे रघुनाथ सिंह और शंकर प्रसाद जायसवाल की बराबरी

  • पहले लोकसभा चुनाव 1952 में वाराणसी सीट से कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ सिंह को टिकट दिया था। रघुनाथ सिंह ने लगातार तीन बार- 1952, 1957 व 1962 में जीत दर्ज की।
  • श्रीराम मंदिर आंदोलन के बाद 1991 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व पुलिस अधिकारी और श्रीराम जन्मभूमि कारसेवा में सक्रिय रहे श्रीशचंद दीक्षित को मैदान में उतारा। श्रीशचंद ने सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाल दी।
  • अगले चुनाव यानी 1996 में भाजपा ने शंकर प्रसाद जायसवाल को मैदान में उतारा। उन्होंने पार्टी को निराश नहीं किया और लगातार तीन बार- 1996, 1998 और 1999 में जीत दर्ज की।
  • 2014 में पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी यहां से प्रत्याशी बने। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी संयोजक अरविद केजरीवाल से हुआ। नरेंद्र मोदी को 5,81,082 मत मिले और केजरीवाल को 3,78,784 मतों से हराया।
  • मोदी प्रधानमंत्री रहते दोबारा 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी बने। इस बार मोदी ने 6,74,664 मत प्राप्त कर सपा की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों से हराया।

भाजपा की पहली लिस्ट naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image