• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना के फंड में वेंकैया नायडू के बेटे ने दी इतनी बड़ी रकम!

'वेंकैया नायडू के बेटे 39 कंपनियों के मालिक हैं। उन्होंने सेना को महज 1,116 रुपए का दान किया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 27 Sep 2016 12:13:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Sep 2016 12:19:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सेना के फंड में वेंकैया नायडू के बेटे ने दी इतनी बड़ी रकम!

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के बेटे हर्ष मुप्पावरापू की आजकल सोशल मीडिया में भद्द पिट रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बड़े वाहन डीलर के रूप में जाने-पहचाने जाने वाले हर्ष की ने सेना फंड में 1,116 रुपए दान किए हैं।

केंद्रीय मंत्री के बेटे और नामी विहिकल डीलर होने के बावजूद हर्ष ने आर्मी वेलफेअर फंड में महज 1100 रुपए की छोटी रकम दान की। इस मामले का पता उस वक्त चला, जब 20 सितंबर को हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैंक रसीद की फोटो डाली थी।


इसके बाद यह तस्वीर दूसरे सोशल ग्रुप्स में भी शेयर होने लगी और लोग उनकी आलोचना हो रही है। हर्ष की इंस्टाग्राम पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए एम युगंधर रेड्डी ने व्यंग किया- 'वह देशभक्ति की बात करते हैं और उन्होंने यह योगदान दिया है।'

तेलंगना में 55 फीसद कम हुई शराब की बिक्री, कारण है मजेदार

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा है कि 'वेंकैया नायडू के बेटे 39 कंपनियों के मालिक हैं। उन्होंने सेना को महज 1,116 रुपए का दान किया है। वहीं गुजरात के एक व्यवसायी महेश सावनी ने उरी हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च उठा रहे हैं।'

गौरतलब है कि दान की रसीद की फोटो अपलोड करने से एक दिन पहले हर्ष ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस बारे में चर्चा की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे देश की सुरक्षा करने वाली सेने के लिए यदि देश का हर व्यक्ति महज 1 रुपए का अंशदान कर सके, तो यह अहम बात होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।