Delhi Meerut Rapid Rail: देश की पहली Bullet की Speed वाली रैपिड Train, 160 की रफ्तार से दौड़ी
Video Story Today: वीडियो में देखिए आज की बड़ी खबरें, मौसम का हाल से लेकर महिला पहलवानों के गंभीर आरोपों तक।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 20 Jan 2023 08:22:50 AM (IST)
Updated Date: Fri, 20 Jan 2023 01:16:52 PM (IST)
Delhi Meerut Rapid Rail Delhi Meerut Rapid Rail: Delhi Meerut Rapid Rail: बुलेट जैसी रफ्तार, 160 km प्रति घंटे से दौड़ने वाली ये है भारत की पहली सबसे तेज ट्रेन। इसकी शुरुआत मार्च से होने जा रही है। बुधवार को रैपिड रेल साहिबाबाद से गाजियाबाद के दुहाई के 17 किलोमीटर के ट्रैक पर 160 km प्रति घंटे से रफ्तार भरती नजर आई। इससे पहले ट्रेन का दुहाई स्टेशन से गुलधर स्टेशन तक ट्रायल किया गया था।
Weather Update: शीतलहर से राहत, लेकिन फिर करवट ले सकता है मौसम, जानें अगला अलर्ट
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में शीतलहर में कमी से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड में कमी का अनुमान लगाया है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा. वहीं, 20 की जनवरी की रात वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के हिमालय पर पहुंचने की संभावना है जिसके चलते 20-22 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।
Wrestler Protest: भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के प्रख्यात पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। महिला पहलवानों ने कुछ कोच और बृजभूषण शरण सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसी बात को लेकर सारे पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। इन पहलवानों में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, सरिता मोर और सुमित मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mukesh Ambani के छोटे बेटे Anant Ambani की Radhika Merchant संग सगाई, देखिए जश्न का वीडियो
Reliance Industries के चेयरमैन Mukesh Ambani के छोटे बेटे Anant Ambani की सगाई Radhika Merchant से हो गई। अनंत और राधिका की सगाई का समारोह Mukesh Ambani के Mumbai स्थित घर एंटीलिया में हुआ। अनंत और राधिका की सगाई के मौके पर एंटीलिया को सजाया गया। अनंत और राधिका की सगाई पुरानी परंपरा गोल धना और चुनरी विधि से हुई। इस अवसर पर मुकेश अंबानी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया।
Delhi-UP समेत इन राज्यों में होने वाली है Rain, मौसम विभाग की चेतावनी