• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vidhan Sabha Chunav Result 2023: तीन राज्यों में BJP की विक्ट्री, PM मोदी बोले- आज की हैट्रिक ने 2024 में हैट्रिक की गारंटी दी

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 03 Dec 2023 07:13:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Dec 2023 07:52:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Vidhan Sabha Chunav Result 2023: तीन राज्यों में BJP की विक्ट्री, PM मोदी बोले- आज की हैट्रिक ने 2024 में हैट्रिक की गारंटी दी
BJP की प्रचंड जीत के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी।

एएनआई, नई दिल्ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जीत को विकसित भारत की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की कोशिश हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है।

जातियों में बांटने की हुई कोशिश

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुई लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों… pic.twitter.com/NZghXMthsr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुईं, लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है।


PM नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश ने समझ लिया है कि अगर कोई गांव को कोई मजबूती दे सकता है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं। इन नतीजों ने संदेश दिया है कि गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति, जनजाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।

पीएम मोदी ने संभाला नेतृत्व

#WATCH दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "भाजपा जब भी कोई चुनाव लड़ती है चाहे राज्य का चुनाव हो या देश का चुनाव हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नेतृत्व को संभाला है और उस चैलेंज को स्वीकार किया है।" pic.twitter.com/Bd4x3sREQj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा जब भी कोई चुनाव लड़ती है चाहे राज्य का चुनाव हो या देश का चुनाव हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नेतृत्व को संभाला है और उस चैलेंज को स्वीकार किया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।