• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Gujarat Vidhan sabha chunav results 2022 Date and time: काउंटिंग शुरू, गुजरात-हिमाचल प्रदेश में किसका राज

Himachal Vidhan Sabha Election Results: वोटों की गिनती का काम अलग-अलग सेंटर में गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू होगा। पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 06 Dec 2022 12:24:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Dec 2022 08:19:43 AM (IST)
Himachal Gujarat Vidhan sabha chunav results 2022 Date and time: काउंटिंग शुरू, गुजरात-हिमाचल प्रदेश में किसका राज

Gujarat Vidhan Sabha Chunav Results: दिल्ली MCD चुनाव के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज (गुरुवार) नतीजे आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। वहीं गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।

Gujarat, Himachal Pradesh Election Results 2022 Update

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीट हैं और यहां सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की दरकार होती है। भाजपा 27 सालों से सत्ता में हैं और इस बार भी सरकार बनाती है तो पार्टी पश्चिम बंगाल में सीपीआई-एम के लगातार चुनाव जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है। वहीं हिमाचल में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 35 है। अभी यहां भाजपा की सरकार है। हिमाचल चुनावों का 35 सालों का इतिहास बताता है कि यहां किसी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है। एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान है। भाजपा की सरकार बनती है तो भी यह रिकॉर्ड होगा।


उपचुनाव परिणाम पर भी रहेगी नजर

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही एक लोकसभा उपचुनाव और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी मतगणना होगी। जिन सीटों के उपचुनाव नतीजों पर देश की नजर रहेगी उनमें मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही आजमगढ़ विधानसभा सीट शामिल है। इनके अलावा यूपी की खतौली विधानसभा सीट, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहानी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट का परिणाम भी घोषित होगा।