
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के बीच हिसक संघर्ष का सिलसिला जारी है।
विधाननगर दक्षिण थानांतर्गत सॉल्टलेक और दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा और तृणमूल के बीच संघर्ष की घटना सामने आई है।
भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। विधाननगर के सॉल्टलेक में भाजपा के चार पोलिंग एजेंटों के घरों पर रविवार की रात हमला किया गया।
हमलावर शराब के नशे में धुत थे। घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। धारदार हथियार से हमला भी किया। पीड़ितों ने घटना के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया।
तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया। बासंती स्थित चड़विद्या में घटी। तृणमूल समर्थित कुछ युवकों ने सोमवार की देर रात भाजपा कार्यकर्ता बबलू के घर पर हमला कर दिया।
बबलू को काफी चोट आई। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर बाइक छोड़ कर फरार हो गए।
बबलू को कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार की ओर से बासंती थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।