
श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी में एक बैंक गार्ड की पैलेट गन से मौत और पुलवामा में बीती रात रामबन के एडीसी पर हमले के दौरान फायरिग में एक युवक की मौत के विरोध में बुधवार को वादी में जमकर हिसा हुई। शांत चल रहा पहलगाम भी हिसक प्रदर्शनों की चपेट में आ गया।
यहां हुई हिसा में एसपी और थाना प्रभारी भी घायल हो गए। अलगाववादी समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच दिनभर जारी रही झड़पों में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वादी में बीते 26 दिनों से जारी हिसाचक्र में मरने वालों की संख्या भी 58 पहुंच गई है।
प्रशासन ने हिसा की आशंका को देखते हुए बुधवार को पुलवामा, पांपोर, अवंतीपोर, अनंतनाग, काजीगुंड और श्रीनगर के डाउन-टाउन में कर्फ्यू लागू कर दिया था।
वहीं कश्मीर के हालात पर सरकार को घेरने में जुटे उमर ने कहा कि दो और मौतें हो गई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री महबूबा ऐसा बर्ताव कर रही हैं जैसे कश्मीर में यह सब सामान्य है। यह हैरानी की बात है कि केंद्र सरकार क्यों भुलक्कड़ बन गई है।