Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के वीडियो सीजन का फ्लेवर है। आए दिन भारतीय विवाह के मजेदार और दिल को छू लेने वाले वीडियो वायरल होते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं, भारतीय शादियां काफी लंबी होती हैं। जिनमें विभिन्न रीति-रिवाजों और समारोहों को पूरा करने में घंटों लग जाते हैं। अक्सर रात में शुरू होने वाली शादी की रस्में सुबह तक चलती रहती हैं। जिससे लोगों को बोरियत महसूत होने लगती है। ऐसा ही एक कपल के साथ हुआ है। जिन्होंने टाइम पास करने के लिए स्मार्टफोन पर गेम खेला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी की पोशाक पहने हुए। वह अपने मोबाइल फोन पर गरेना फ्री फायर गेम खेलने में तल्लीन नजर आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर निरंजन महापात्रा ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्यारा जोड़ा खेल का आनंद लेते दिखाई दे रहा है। निरंजन ने गेम को पबजी बताया है, लेकिन कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने बताया कि कपल जो गेम खेल रहे हैं, वह फ्री फायर है।
इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स को कपल की प्यारी केमिस्ट्री अच्छी लगी है। बता दें कुछ महीने पहले ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठकर बोतल फ्लिप गेम खेलते नजर आए थे।