यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानें सेना की रेजिमेंट्स के युद्ध घोष: कहीं हनुमान, तो कहीं मां काली
गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंट्स ने भी हिस्सा लिया। हर रेजिमेंट का अपना युद्ध घोष है।
By Edited By:
Publish Date: Thu, 26 Jan 2017 10:31:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Jan 2017 11:01:15 AM (IST)

मल्टीमीडिया डेस्क। गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंट्स ने भी हिस्सा लिया। हर रेजिमेंट का अपना युद्ध घोष है। कहीं मां काली को याद करते हुए रणभूमि में उतारा जाता है तो कहीं भगवान राम और हनुमान के नाम की दहाड़ लगाते हुए दुश्मन को ललकारा जाता है। एक नजर विभिन्न रेजिमेंट्स के युद्ध घोषों पर -
- गोरखा राइफल्स - जय महाकाली, आयो गोरखाली
- गढ़वाल राइफल्स - बद्री विशाल लाल की जय
- गार्ड ब्रिगेड- गरुड़ का हूँ बोल प्यारे
- बिहार रेजिमेंट - जय बजरंगबली
- पैराशूट रेजिमेंट -सर्वदा शक्तिशाली
- पंजाब रेजिमेंट - जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल
- मद्रास रेजिमेंट- वीरा मद्रासी, अडी कोलू, अडी कोलू
- ग्रेनेडियर रेजिमेंट- सर्वदा शक्तिशाली
- मराठा लाइट इन्फेंट्री - बोल छत्रपति शिवजी महाराज की जय, तेमलाइ माता की जय!
- राजपूताना राइफल्स - राजा राम चंद्र की जय
- राजपूत रेजिमेंट- बोल बजरंग बाली की जय
- जाट रेजिमेंट - जाट बलवान, जय भगवान
- सिख रेजिमेंट - जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल
- सिख लाइट इन्फेंट्री - जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल
- डोगरा रेजिमेंट - ज्वाला माता की जय
- कुमाऊं रेजिमेंट - कालिका माता की जय
- माहर रेजिमेंट - बोलो भारत माता की जय