• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

'हमने कर दिखाया...', केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर CJP का पहला बयान, अभिजीत दीपके बोले- झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के मंच से सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए बड़ा ऐलान किया।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 03:21:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 03:21:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'हमने कर दिखाया...', केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर CJP का पहला बयान, अभिजीत दीपके बोले- झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए
शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र के बाद सीजेपी का आया पहला रिएक्शन।

HighLights

  1. शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र के बाद सीजेपी का आया पहला रिएक्शन
  2. जंतर-मंतर से सीजेपी प्रमुख ने किया आगे की लड़ाई का ऐलान
  3. अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताई अपनी जीत

डिजिटल डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद नागरिक अधिकार संगठन (CJP) की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के मंच से सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए बड़ा ऐलान किया।

प्रदर्शनकारियों और छात्रों को संबोधित करते हुए दीपके ने गर्व से कहा, "वी हैव डन इट" (हमने यह कर दिखाया)। उन्होंने सरकार के रुख पर तंज कसते हुए कहा कि 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।' उन्होंने याद दिलाया कि पहले कहा जाता था कि उनके यहां इस्तीफे की व्यवस्था नहीं है, लेकिन अंततः जनता के दबाव में इस्तीफा होना ही पड़ा।


सीजेपी ने दिया आगे की रणनीति का संकेत

शिक्षा मंत्री के पद छोड़ने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि क्या जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब समाप्त हो जाएगा। हालांकि, सीजेपी प्रमुख ने आंदोलन की भावी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि यह संघर्ष यहीं समाप्त नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाईः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारी बर्खास्त, कई और बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

अभिजीत दीपके ने साफ किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका यह आंदोलन आगे भी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।