
पिछले कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं के मामले तेजी से बढ़े हैं। इन दुघर्टनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। लेकिन कहीं न कहीं उनकी लापरवाही भी इसकी वजह बनी है। बाइक पर हेलमेट न पहनना, कार में सीट बेल्ट न बांधना, यह भी एक बड़ी गलती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कार में सीट बेल्ट न पहनने से होने वाली दुर्घटना के बारे में बताया है।
इस एनिमेटेड वीडियो में बताया गया है कि अगर सीट बेल्ट होता तो यह नहीं होता। सीट बेल्ट न होने की वजह से अंदर बैठे लोगों की जान किस तरह जा सकती है, यह बताया गया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 1 करोड़ 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।