• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Forecast: बारिश से दिल्ली-मुंबई का हाल खराब, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल, गुजरात में 2 दिनों का अलर्ट

Delhi Mumbai Gujarat Weather: अगले 2 दिनों तक मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 01 Jul 2023 04:25:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Jul 2023 04:25:09 PM (IST)
Weather Forecast: बारिश से दिल्ली-मुंबई का हाल खराब, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल, गुजरात में 2 दिनों का अलर्ट
Delhi Mumbai Gujarat Weather: अगले 2 दिनों तक मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी है।

Weather Forecast Update: दिल्ली और मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सड़कों की जानकारी देते हुए अपना रूट प्लान बनाने को कहा है। वहीं, मौसम विभाग ने 2 जुलाई से दक्षिण प्रायद्वीपी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तर पश्चिम भारत में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले 2 दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

गुजरात के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान जूनागढ़, जामनगर, कच्छा, वलसाड, तापी और नवसारी समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राज्य आपदा परिचालन केंद्र का दौरा भी किया।


#WATCH गुजरात: जूनागढ़ शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। दामोदर कुंड में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। pic.twitter.com/izd1QUjQoS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2023

मुंबई के इलाकों में भर गया पानी

बारिश के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ। पश्चिम रेलवे के अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच सबवे के आसपास जलभराव के कारण दो बार यातायात रोका गया। पानी कम होने के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। आईएमडी ने उत्तरी महाराष्ट्र तट के आसपास मछुआरों को 3 जुलाई तक न जाने की चेतावनी दी है।

#WATCH | Gujarat: Vanthali Ozat Viar Dam in Junagarh overflows due to heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/KftxEcM07R

— ANI (@ANI) July 1, 2023

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश

हिमाचल में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई। पालमपुर में 41 मिमी और स्लैपर में 48 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि 5 जुलाई के बाद राज्य में मानसून आगे बढ़ेगा। आईएमडी हिमाचल के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि 2 से 4 जुलाई तक राज्य में हल्की बारिश होगी। अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।