• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Weather Update: उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

फरवरी खत्म होने से पहले उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में तापमान 30 डिग्री पार पहुंच रहा है, बाड़मेर में 36 डिग्र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 08:15:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 08:15:30 AM (IST)
Weather Update: उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में गर्मी दिखा अपने तेवर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली में तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान।
  2. उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बढ़ेगी गर्मी।
  3. बिहार में साफ मौसम, तापमान में लगातार वृद्धि।

एजेंसी, नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म होने से पहले ही उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल किसी बड़े मौसम अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बढ़ती गर्मी ने लोगों को अभी से सतर्क कर दिया है।


दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। IMD के मुताबिक 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 27 फरवरी को हल्की धुंध रह सकती है। हालांकि किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में चढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी और मथुरा समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा सकती है।

बिहार में साफ आसमान, बढ़ती गर्मी

बिहार में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, दरभंगा और पूर्वी-पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों में भी गर्मी का असर बढ़ेगा।

राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी

राजस्थान में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बाड़मेर में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अजमेर, अलवर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और चुरू जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।