यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: मानसून के बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन तीन राज्यों के लिए खास अलर्ट, पढ़ें अपने शहर का हाल
Weather of India: दिल्ली में शनिवार को आसमान छाए रहे। मौसम विभाग ने देश की राजधानी में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तरी भारत म...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 03:58:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 04:02:40 PM (IST)
भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून की एंट्री। (फाइल फोटो)HighLights
- कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है।
- पूर्वी भारत में 5 दिनों तक बारिश जारी रहेगी।
- दिल्ली में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather of India: मौसम विभाग ने मानसून के दस्तक के बाद अलग-अलग प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए 1-2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में बाढ़ के हालात
3 जुलाई तक उत्तराखंड में बरसात का पूर्वानुमान है। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार को हरिद्वार में बरसात के कारण गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया, जिससे सुखी नदी में बाढ़ आने के कारण आठ गाड़ियां बह गई।
अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
- IMD ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 4 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात हो सकती है।
- 2 और 3 जुलाई को पश्चिम राजस्थान और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में तेज बरसात का अनुमान है।
- 30 जून से 4 जुलाई तक उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 2 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्व राजस्थान में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।
- अगले पांच दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलगे इलाकों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
- वहीं, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोव, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिर सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तर-दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।