• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा बवंडर, मौसम विभाग का 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, केरल, माहे, तमिलाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच से छह दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में लोगों से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 08:29:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Oct 2024 08:35:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा बवंडर, मौसम विभाग का 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट
कहर बरपा रही मानसूनी बारिश। -फाइल फोटो

HighLights

  1. नॉर्थ ईस्ट में बारिश का दौर जारी है।
  2. असम में 240 मिमी बारिश दर्ज हुई।
  3. भोपाल में तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Weather Update: देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की विदाई को हो गई है। हालांकि नॉर्थ ईस्ट और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का दौर थमा नहीं है। शुक्रवार को असम और आसपास के इलाकों में 240 मिमी से अधिक बरसात हुई।

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक लो प्रेशर बन रहे हैं। वहीं, पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है। इस वजह से तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंध्रप्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मूसलाधर बरसात हो सकती है।


naidunia_image

इन राज्यों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को केरल, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं,असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघायल में मूसलाधर बारिश की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के आसपास लगे क्षेत्रों में हल्की बरसात हो सकती है।

naidunia_image

दिल्ली में गर्मी से छूटेंगे पसीने

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार में जमकर मेघ बरसें। आज (शनिवार) दिल्ली-एनसीआर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एमपी की राजधानी भोपाल में तड़के ओस, दिन में तेज धूप और दोपहर से शाम तक उमस लोगों को परेशान कर रही है। दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर बना है। शुक्रवार को दिन का तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा रहा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।